विदेश

Pakistan Jaffar Express Hijack: पाकिस्‍तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूच विद्रोहियों ने किया हाईजैक, 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक; रिहाई के लिए कोशिश शुरू!

पाकिस्तान में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। जाफर एक्सप्रेस की नौ बोगियों में लगभग 400 यात्री सवार थे. यह ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई.

Pakistan Jaffar Express Hijack: पाकिस्‍तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूच विद्रोहियों ने किया हाईजैक, 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक; रिहाई के लिए कोशिश शुरू!
(Photo Credits Twitter

Pakistan Jaffar Express Hijack: पाकिस्तान में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की. जाफर एक्सप्रेस की नौ बोगियों में लगभग 400 यात्री सवार थे. यह ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हमले एक ट्रेन चालक घायल हो गया.

बीएलए ने  हाईजैक की ली जिम्मेदारी

एक बयान में, उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने ट्रेन से सुरक्षा बलों सहित लोगों को बंधक बना लिया है. बीएलए ने दावा किया कि उसने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया और उसके ऑपरेशन में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए. उसका कहना है कि बंधक बनाए गए लोगों ने सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं. यह भी पढ़े: Pakistan Train Hijack Video: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, सैकड़ों से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाने का दावा

पाक सरकार हालात से निपटने के लिए तैयार

प्रांतीय सरकार या रेलवे के अधिकारियों ने बंधकों के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय लागू किए हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी संस्थानों को जुटाया गया है. दरअसल  अशांत बलूचिस्तान में अलगाववादी उग्रवादी समूहों ने सेना और क्षेत्र में चीनी परियोजनाओं के खिलाफ लगातार हमले किए हैं.

बीएलए बलूचिस्तान की चाहता है आजादी

बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है. यह कई जातीय विद्रोही समूहों में से सबसे बड़ा है, जिसने दशकों से पाकिस्तान सरकार से लड़ाई लड़ी है। उनका कहना है कि सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन कर रही है

बीएलए को पाकिस्तान, ईरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन घोषित किया है

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).