रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने FIR कराई दर्ज, कंगना रनौत बोली अब होगी जांच
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना रनौत पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देती आई है. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर आरोप लगाए थे.
सुशांत सिंह राजपूत (Kangana Ranaut) केस में आज एक बड़ा मोड़ आया है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह (K K Singh) ने पटना (Patna) की धिंगा रोड पर स्थित राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया. के के सिंह के इन आरोपों के बाद अब केस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं इस मामले पर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का भी रिएक्शन सामने आया है. टीम कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अब मामले की पूरी जांच होगी.
टीम कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा कि ‘रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थी. उसने सुशांत की रहस्यमयी मौत से बस 2 दिन पहले ही महेश भट्ट को उसके मनोचिकित्सक के तौर पर हायर किया था. खुशी है कि अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR कराई दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
Rhea was with Sushant for last 6 months, she hired Mahesh Bhatt as his psychiatrist and just two days before his death mysteriously everyone disappeared... glad this whole thing will be investigated now. https://t.co/8BhOnSEtep
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 28, 2020
आपको बता दे कि इस सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना रनौत पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देती आई है. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर आरोप लगाए थे. जबकि दूसरी तरफ मुंबई पुलिस सुशांत के मामले में अब तक 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. हाल ही में उसने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता का बयान दर्ज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

