सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR कराई दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीवनगर के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल एक्टर के पिता के के सिंह (KK Singh) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ पटना (Patna) के राजीवनगर के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. ABP न्यूज़ की खबर के मुताबिक सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को अपने प्यार में फंसाकर उसके पैसे निकाले और उसे आत्महत्या के लिए उकाया है. जिसके बाद पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है.
आपको बता दे कि 14 जून को सुशांत के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. जिसके लिए पुलिस अब तक 36 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. जबकि एक्टर के परिवार ने अब तक चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज कराई हैं.
Breaking News | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.
देखें लाइव- https://t.co/ftwApTaMqX#SSR pic.twitter.com/NrIZ853YHf
— ABP News (@ABPNews) July 28, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद मुंबई पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर चुकी हैं. जबकि वहीं खुद रिया चक्रवर्ती ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. रिया ने ट्वीट करते हुए ग्रहमंत्री अमित शाह को लिखा था कि 'मैं सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं, अब उनके अचानक निधन के एक महीने से अधिक समय हो गया है, मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में, मैं आपसे सीबीआई जांच शुरू करने के लिए हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं.'
लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से लगाया गया ये आरोप काफी हैरान कर देने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

