Weather Forecast: मुंबई में अगले 48 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने की अपील- हाई टाइड के कारण समुद्र से रहें दूर
मुंबई के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर अधिक तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ बीएमसी ने मुंबई की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे समंदर के किनारों से दूर रहे. बीएमसी ने जानकारी देते कहा है कि शनिवार की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर 4.57 मीटर पानी की उंची लहर उठ सकती है. जिसके मद्देनजर लोग समंदर से दूर रहें. मुंबई में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई. जिसके कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया. जिसके कारण मुंबईकरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. तेज बारिश के कारण मुंबई के हिंदमाता, नल बजार, वडाला, दादर, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली, बोरिबली इलाकों में जल जमाव समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया.