RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही की टीम राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में जीत का चौका लगा दिया हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 201 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रजत पाटीदार ने महज 40 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बोर्ड पर जड़ दिए. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 81 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने महज 43 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन बटोरे.

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को घातक तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोश हेज़लवुड और क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 201/8, 20 ओवर (विराट कोहली 32 रन, फिलिप सॉल्ट 0 रन, देवदत्त पडिक्कल 14 रन, रजत पाटीदार 63 रन, क्रुणाल पांड्या 1 रन, जितेश शर्मा 5 रन, टिम डेविड 13 रन, रोमारियो शेफर्ड 22 रन, वेंकटेश अय्यर नाबाद 29 रन और भुवनेश्वर कुमार नाबाद 9 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 2 विकेट, रवि बिश्नोई 2 विकेट, बृजेश शर्मा 2 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट और संदीप शर्मा 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 202/4, 18 ओवर (यशस्वी जायसवाल 13 रन, वैभव सूर्यवंशी 78 रन, ध्रुव जुरेल नाबाद 81 रन, रियान पराग 3 रन, शिमरोन हेटमायर 0 रन और रविंद्र जडेजा नाबाद 24 रन.)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 2 विकेट और क्रुणाल पांड्या 2 विकेट).

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.