Maharashtra Board HSC Result 2026: कल दोपहर 1 बजे घोषित होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mahresult.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

Maharashtra Board HSC Result 2026:  महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) (MSBSHSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षा देने वाले 15 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि शनिवार, 2 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों (Official Website) पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे.

इस वर्ष राज्य भर से लगभग 15.32 लाख छात्रों ने विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स), कला (आर्ट्स) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया था. बोर्ड के सभी नौ डिवीजनों—पुणे, मुंबई, नागपुर, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर, कोंकण और छत्रपती संभाजीनगर—का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: Maharashtra 10th-12th Result 2026 Update: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी? जानें ताजा अपडेट और रिजल्ट चेक करने का तरीका

इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देखें परिणाम

दोपहर 1 बजे लिंक सक्रिय होने के बाद, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • nic.in
  • mkcl.org
  • in
  • digilocker.gov.in

वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) ऐप के माध्यम से भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'HSC Examination March 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना सीट नंबर (Seat Number) और माता का नाम (Mother's Name) दर्ज करें.
  4. 'View Result' बटन पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी सहेज लें.

परीक्षा की पृष्ठभूमि और आंकड़े

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. कुल पंजीकृत 15,32,487 विद्यार्थियों में से 8.20 लाख लड़के और 7.12 लाख लड़कियां शामिल हैं. पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 27 हजार की वृद्धि हुई है. पिछले साल महाराष्ट्र का कुल परिणाम 91.88 प्रतिशत रहा था, जिसे देखते हुए इस बार पासिंग परसेंटेज बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.