PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 29th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आई है, जहां टीम ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मुकाबलों में 2 जीत हासिल की है और 3 मैच हारे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है. पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आई है. टीम के पास प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज तीन रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 185 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 254 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रियांश आर्य ने महज 37 गेंदों पर चार चौके और नौ छक्के लगाए. के अलावा कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मणिमारन सिद्धार्थ और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मणिमारन सिद्धार्थ और प्रिंस यादव के अलावा मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 255 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 254/7, 20 ओवर (प्रभसिमरन सिंह 0 रन, प्रियांश आर्य रन, कूपर कोनोली 87 रन, श्रेयस अय्यर 5 रन, नेहल वढेरा 13 रन, मार्कस स्टोइनिस 29 रन, शशांक सिंह 17 रन और मार्को जानसन नाबाद 1 रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, प्रिंस यादव 2 विकेट, मणिमारन सिद्धार्थ 2 विकेट और मोहसिन खान 1 विकेट).

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.