Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर
शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 30th Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का कल यानी 30वां मुकाबला 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं मुंबई इंडियंस ने 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और 4 मैच हारे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को अपने कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गिल ने पिछले मुकाबले में शानदार 86 रन बनाए थे और बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था. अब तक उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 34.08 की औसत और 141.46 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक निकला है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है. गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 46 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं.

मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ आंकड़े

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के बीच 8 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान गिल ने 38 गेंदों पर 34 रन बनाए हैं, जबकि बुमराह ने उन्हें 2 बार आउट किया है. गिल की स्ट्राइक रेट 89.47 की रही है. वहीं ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ गिल ने 13 पारियों में 71 गेंदों पर 75 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं.

शुभमन गिल का आईपीएल करियर

शुभमन गिल ने आईपीएल में साल 2018 में डेब्यू किया था. अब तक वह 122 मैचों की 119 पारियों में करीब 40 की औसत से 4,117 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है. गिल आईपीएल में अब तक 129 छक्के और 396 चौके भी लगा चुके हैं.

आईपीएल 2026 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में शुभमन गिल ने अब तक 4 मैचों में 62.75 की औसत से 251 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा है. ऐसे में इस मुकाबले में भी उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी.