Delhi Capitals vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अबतक इस सीजन में तीन मुकाबले खेले हैं और उसे हर मैच में हार मिली है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी तीन मैच खेले हैं और उसे दो मैच में जीत मिली है. एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (DC vs CSK Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों के बीच सिर्फ एक ही मैच हुआ था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ और उसे भी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीता था. सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी बार आईपीएल 2023 में हराया था.
सीएसके के सलामी बल्लेबाज और अनुभवी खिलाड़ी संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ इस संस्करण पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी की कमान खलील अहमद के कंधों पर होगी. नूर अहमद भी इस मैच में जोरदार वापसी करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले मैच में 92 रन की शानदार पारी खेली थी. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार अच्छे लय में हैं. ऐसे में सीएसके भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 18वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (CSK vs DC 18th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CSK vs DC 18th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CSK vs DC 18th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY