Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के Covid-19 सेंटर में आग से मरने वालों संख्या हुई दस
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) के एक कोविड सेंटर में लगी भीषण आग (Fire Breaks) से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. इससे पहले घटना में 7 लोगों के मरने की खबर आई थी. लेकिन इस हादसे के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पतला में भर्ती कराया गया था. वहीं, अब आंकड़ा 10 हो गया है. अधिकारीयों के मुताबिक सुबह करीब 5:09 बजे आग लगने की सूचना मिली, 25-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था. इस दौरान लोगों को बचाया गया और जो घायल थे उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश सरकार ने विजयवाड़ा में कोविड फैसिलिटी के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे होटल में लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.