देश

PM Modi Inaugurates the Submarine Optical Fibre Cable connecting Chennai and Port Blair: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया अंडमान को सबमरीन केबल का तोहफा, कहा-डिजिटल इंडिया का मिलेगा फायदा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अंडमान-निकोबार को सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का तोहफा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि ये फाइबर केबल चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक समुद्र के अंदर बिछाई गई है. इस केबल के बिछने से अंडमान में अब इंटरनेट की स्पीड बहुत तेजी होगी. प्रधानमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम डेढ़ साल में पूरा किया गया है.

PM Modi Inaugurates the Submarine Optical Fibre Cable connecting Chennai and Port Blair: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया अंडमान को सबमरीन केबल का तोहफा, कहा-डिजिटल इंडिया का मिलेगा फायदा
PM नरेंद्र मोदी ने चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली OFC का किया उद्घाटन

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज अंडमान-निकोबार को सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (Submarine Optical Fibre Cable) का तोहफा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि ये फाइबर केबल चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर (Chennai and Port Blair) तक समुद्र के अंदर बिछाई गई है. इस केबल के बिछने से अंडमान में अब इंटरनेट की स्पीड बहुत तेजी होगी. प्रधानमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम डेढ़ साल में पूरा किया गया है. पीएम मोदी ने कहा इससे डिजिटल इंडिया (Digital India) का यहां फायदा मिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र में पहले इसका सर्व कर सभी पहलुओं को अच्छे से समझा गया क्योंकि केबल को बिछाना और उसकी क्वालिटी को मेंटेन रखना इतना आसान नहीं है. कई वर्षों से इसकी आवश्यकता थी लेकिन काम नहीं हो पाया. यह भी पढ़ें-PM Narendra Modi to Inaugurate Submarine Optical Fibre Cable: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे करेंगे अंडमान-चेन्‍नई सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन

ANI का ट्वीट-

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन अंडमान-निकोबार के दर्जनों द्वीपों में बसे लाखों साथियों के लिए तो अहम है ही, पूरे देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। नेता जी सुभाषचंद्र बोस को नमन करते हुए, करीब डेढ़ वर्ष पहले मुझे सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना के शुभारंभ का अवसर मिला था.

मोदी ने कहा कि चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक, अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु हो चुकी है. समंदर के भीतर करीब 2300 किलोमीटर तक केबल बिछाने का ये काम समय से पहले पूरा करना,अपने आप में बहुत प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार को बाकी देश और दुनिया से जोड़ने वाला ये ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट, ईज ऑफ लिविंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. आज अंडमान को जो सुविधा मिली है, उसका बहुत बड़ा लाभ वहां जाने वाले टूरिस्टों को भी मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).