New Parliament Building: भारत के नए संसद भवन के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट TATA ने किया हासिल, 861.9 करोड़ में बनाएगी टाटा ग्रुप
नये संसद (New Parliament Building) के निर्माण का ठेका टाटा ग्रुप को मिल गई है. टाटा ग्रुप को यह ठेका 861.9 करोड़ रुपए में मिला है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप 861.9 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी तो वहीं लार्सन और टुब्रो 865 करोड़ रुपये की बोली प्रस्तुत की थी. जिसके बाद नए संसद भवन निर्माण की जिम्मेदारी टाटा ग्रुप को मिल गई है. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के ऑनलाइन निविदा पोर्टल के अनुसार कुल सात कंपनियों ने पात्रता पूर्व बोलियां जमा की थी. जिनके नाम है टाटा प्रोजेक्ट लिमेटड, लार्सन एंड टूब्रो लि, आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लि, एनसीसी लि, शपूरजी पलोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमेटड, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लि. और पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड.