बॉलीवुड

Sonu Sood से एक शख्स ने की बिहार चुनाव में टिकट दिलाने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने अलग अलग राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचने में काफी मदद की. जिसके लिए यात्रा के हर साधन का उपयोग किया और लोगों को मुश्किल घड़ी से उबारा

Sonu Sood से एक शख्स ने की बिहार चुनाव में टिकट दिलाने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (COVID 19) के काल में सोनू सूद (Sonu Sood) ने जिस तरह लोगों की मदद की. उसने उनकी पूरी इमेज को जनता के बीच बदलकर रख दिया. आज हजारों लोग सोनू सूद को अपना मसीहा मानते हैं. तो वहीं सोनू सूद भी मददगारों की मदद के लिए एक पैर पर खड़े रहते हैं. लेकिन कई बार सोनू सूद से लोग ऐसी रिक्वेस्ट भी कर जाते हैं जिसे देखकर एक्टर भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाता. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल अंकित नाम के यूजर ने सोनू को ट्वीट करके लिखा कि सर, इस बार हमें बिहार के (भागलपुर) से विधानसभा चुनाव लड़ना है और जीतकर सेवा करना है. बस सोनू सर, आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो.''

सोनू सूद मदद की ये अपील देखकर पूरी तरह हैरान रह गए. लेकिन फिर उन्होंने इस मदद का बेहद ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के इलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई. इसके आगे सोनू हंसने वाली इमोजी बनाए.

आपको बता दे कि लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने अलग अलग राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचने में काफी मदद की. जिसके लिए यात्रा के हर साधन का उपयोग किया और लोगों को मुश्किल घड़ी से उबारा. गरीबों में खाना बांटने से लेकर कोरोना वारियर्स के लिए जरूरी चीजें उपलब्ध कराने में एक्टर कभी भी पीछे नहीं हटा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).