बॉलीवुड

Sonu Sood: सोनू सूद से शख्स ने मांगी बिहार चुनाव की टिकट, एक्टर के जवाब ने जीता लोगों का दिल

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देशभर में लोगों की सहायता करने के चलते रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं. प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर छात्रों को किताब और किसानों की सहायता करके उन्होंने सभी का दिल जीता.

Sonu Sood: सोनू सूद से शख्स ने मांगी बिहार चुनाव की टिकट, एक्टर के जवाब ने जीता लोगों का दिल
सोनू सूद (Photo Credits: Facebook)

Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देशभर में लोगों की सहायता करने के चलते रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं. प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर छात्रों को किताब और किसानों की सहायता करके उन्होंने सभी का दिल जीता. ऐसे में सोनू को देशभर से खूब प्रेम और सम्मान मिल रहा है. ट्विटर पर मदद को गुहार लगाने वालों को अक्सर सोनू मदद मुहैय्या कराते आए हैं. इसी दौरान कई ऐसे ट्वीट्स भी देखने को मिलते हैं जहां लोग उनसे ऐसी मांग करते हैं जिसे पूरा करना उनके लिए भी बेहद मुश्किल है.

हाल ही में एक व्यक्ति ने ट्विटर पर सोनू से बिहार चुनाव की टिकट की मांग की. अंकित नाम के व्यक्ति ने उनसे चुनाव के टिकट की मांग करते हुए लिखा, "सोनू सूद सर इस बार हमें बिहार के (भागलपुर) से विधानसभा चुनाव लड़ना हैं! और जीत कर सेवा करना है, बस सोनू सर आप सिर्फ मुझे टिकट दिला दो."

ये भी पढ़ें: सोनू सूद ने वाराणसी में बाढ़ से प्रभावित नाविकों को भेजी मदद, राशन किट कराया उपलब्ध

उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनी सूद ने लिखा, "बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के इलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई." इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग भी हंसने लगे और इसपर कमेंट करके सोनू के सेन्स ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).