PM Narendra Modi Birthday: लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया ट्वीट, दिया ये खास आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दुनियाभर से लोग संदेश भेज रहे हैं. देश की सुप्रसिद्ध गायिका लत्ता मंगेशकर ने भी आज ट्वीट करके पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा है.
PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दुनियाभर से लोग संदेश भेज रहे हैं. देश की सुप्रसिद्ध गायिका लत्ता मंगेशकर ने भी आज ट्वीट करके पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा है. लता मंगेशकर ने ट्विटर पर पीएम को 'नरेंद्रभाई' के नाम से संबोधित करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है.
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने ट्विटर पर लिखा, "नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई,आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ. ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें,आप दीर्घायु हो यही मेरी मंगलकामना." क`इसमें कोई दोराय नहीं कि लता मंगेशकर पीएम मोदी को अपने भाई के समान मानती हैं.
नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई,आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ. ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें,आप दीर्घायु हो यही मेरी मंगलकामना. @narendramodi
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) September 17, 2020
हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर भी उन्होंने पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजी थी. लता मंगेशकर के अलावा आज बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी एक स्पेशल वीडियो शेयर करके पीएम मोदी को बर्थडे विश किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

