Coronavirus: देश में COVID-19 से एक दिन में 1 लाख लोग हुए ठीक, रिकवरी रेट 80.86 प्रतिशत हुई
पिछले सप्ताह के दैनिक मामलों से कम से कम 20 हजार की कमी के साथ देश ने अब एक दिन में 75,083 नए मामले दर्ज किए हैं. हालांकि इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 55 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 9,75,861 सक्रिय मामले हैं और 44,97,867 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 1,053 रोगियों की मृत्यु के बाद मरने वालों की कुल संख्या 88,935 हो गई है. देश में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 55,62,663 हो गई है. वहीं रिकवरी दर 80.86 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत हो गई है.