बॉलीवुड

Kangana Ranaut vs Deepika Padukone: ड्रग्स विवाद में आया दीपिका पादुकोण का नाम तो कंगना रनौत ने की खिंचाई

दरअसल कुछ समय पहले दीपिका ने डिप्रेशन के खिलाफ ट्वीट करते हुए #RepatAfterMe का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद अब कंगना ने भी ऐसे ही दीपिका का मजाक उड़ाया है.

Kangana Ranaut vs Deepika Padukone: ड्रग्स विवाद में आया दीपिका पादुकोण का नाम तो कंगना रनौत ने की खिंचाई
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण

ड्रग्स विवाद में अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी सामने आ रहा है. जिसके बाद उनका नाम ट्विटर पर काफी ट्रेंड करने लग गया. ऐसे में तमाम लोग दीपिका पर निशाना साधते दिखाई दिए. इस बीच अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी दीपिका को आड़े हाथ लिया है. कंगना ने दीपिका की खिंचाई करने के लिए उनके ही अंदाज में ट्वीट किया है. दरअसल कुछ समय पहले दीपिका ने डिप्रेशन के खिलाफ ट्वीट करते हुए #RepatAfterMe का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद अब कंगना ने भी ऐसे ही दीपिका का मजाक उड़ाया है.

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि Repat After Me, डिप्रेशन ड्रग्स लेने का परिणाम है. हाई सोसायटी के बड़े स्टार के बच्चे जो खुद को क्लासी होने का दावा करते हैं और अच्छी परवरिश भी पाते हैं. वो अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या? यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: सारा अली खान और श्रद्धा कूपर को एनसीबी भेजेगा समन

कंगना रनौत ने इससे पहले ट्वीट करते हुए लिखा था कि नार्कोटेररिजम देश और पड़ोसी देशों में मौजूद स्वार्थी लोगों की तरफ से हमारे नौजवानों को नष्ट करने और हमारे फ्यूचर को बर्बाद करने के लिए उकसा रहे हैं. यह आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. क्या हम इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं?'

आपको बता दे कि ड्रग्स मामला सामने आने के बाद से ही कंगना लगातार ट्वीट करके इस मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).