Sushant Singh Rajput Case: सारा अली खान और श्रद्धा कूपर को एनसीबी भेजेगा समन
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल ड्रग्स के एंगल से जांच कर रही हैं. एनसीबी ने अबतक कई ड्रग्स पेडलर को अपने हिरासत में ले लिया हैं. वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम ड्रग्स लेनदेन में लिया है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल ड्रग्स के एंगल से जांच कर रही हैं. एनसीबी ने अबतक कई ड्रग्स पेडलर को अपने हिरासत में ले लिया हैं. वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी पूछताछ के दौरान सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम ड्रग्स लेनदेन में लिया है. इसी बीच सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था. वहीं खबर यह भी थी कि सुशांत फार्महाउस पर फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई थी. उस पार्टी में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी शामिल हुई थीं. ऐसे में खबर यह हैं कि एनसीबी इस सप्ताह सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.
पिछले दिनों मीडिया में खबर छाई हुई थी कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है. साथ ही सुशांत के फार्महाउस मैनेजर रियाज ने श्रद्धा कपूर के नाम का भी खुलासा किया था. श्रद्धा, सुशांत के साथ उनके फार्महाउस छिछोरे के सक्सेस पार्टी पर मौजूद थी. वहीं रिया ने एनसीबी के सामने बताया है की सारा अली खान के साथ सुशांत ने फिल्म 'केदारनाथ' के समय ड्रग्स का सेवन किया था. एसे में अब एनसीबी श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को अगले सप्ताह में समन भेजेगी. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में विसरा ठीक से संरक्षित नहीं किए जाने के संकेत
बता दे कि, एनसीबी की जाँच इस मामले में आगे बढ़ रही है वैसे इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अभी तक की जांच में बॉलीवुड की नामी हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं जिनको एनसीबी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

