बॉलीवुड

Akshay Kumar's Look in Bell Bottom: अक्षय कुमार का ये हैंडसम लुक देखकर खुश हुए फैंस, फिल्म 'बेल बॉटम' में दिखेगा ऐसा अवतार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' के लिए लंदन में शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर काम अब जोरों से शोरों से चल रहा है और आज अक्षय ने इस फिल्म से अपने लुक के साथ एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Akshay Kumar's Look in Bell Bottom: अक्षय कुमार का ये हैंडसम लुक देखकर खुश हुए फैंस, फिल्म 'बेल बॉटम' में दिखेगा ऐसा अवतार
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar's Look in Bell Bottom: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' के लिए लंदन में शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर काम अब जोरों से शोरों से चल रहा है और आज अक्षय ने इस फिल्म से अपने लुक के साथ एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो में अक्षय कला चश्मा लगाए नीले रंग के ब्लेजर में लंदन की सड़कों पर चलते नजर आए.

अक्षय कुमार ने आज ट्विटर पर फिल्म से अपने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, "बेल बॉटम. मंडे स्ले." अक्षय के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bell Bottom: अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग की शुरू, वीडियो शेयर कर कहा- मुश्किल समय लेकिन…

आपको बता दें कि 'बेल बॉटम' एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन रंजित एम तिवारी ने किया है जिसमें अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता लीड रोल में हैं. इस फिल्म को 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज किया जाएगा. इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' को रिलीज किया जाएगा.

हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि इस फिल्म को वो डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर 9 नवंबर, 2020 को रिलीज करने जा रहे हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' भी जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).