Bigg Boss 14: क्या सलमान खान के शो में नजर आने जा रही हैं FIR एक्ट्रेस कविता कौशिक?
कविता कौशिक टीवी की एक दमदार एक्ट्रेस हैं. जो लगभग हर रोल में फिट बैठती हैं. जबकि वो रियल लाइफ में भी मस्तमौला किस्म की है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अंदर हर वो बात है जो एक बिग बॉस कंटेस्टेंट के अन्दर होनी चाहिए.
सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) के नए सीजन की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है. इस बार शो में कौन कौन से चेहरे नजर आने जा रहे हैं. इस लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. जबकि दूसरी तरफ हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे नामो ने इसके प्रोमो शूट कर लिए हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि कविता कौशिक (Kavita Kaushik) इस बार के सीजन में नजर आने जा रही हैं. टीवी शो FIR से अपने नाम का डंका बजा चुकी कविता कौशिक को ने अपने किरदार चंद्रमुखी चौटाला से सभी को काफी इम्प्रेस किया था. ऐसे में अब रिपोर्ट की माने तो कविता अब अपना रियल अवतार बिग बॉस के घर में दिखाएंगी.
दरअसल कविता कौशिक टीवी की एक दमदार एक्ट्रेस हैं. जो लगभग हर रोल में फिट बैठती हैं. जबकि वो रियल लाइफ में भी मस्तमौला किस्म की है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अंदर हर वो बात है जो एक बिग बॉस कंटेस्टेंट के अन्दर होनी चाहिए. उपर से लोगों के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है. ऐसे में अगर कविता कौशिक शो जाती हैं तो बेशक काफी धमाल मचा सकती हैं.
आपको बता दे कि शो शुरू होने की खबर के साथ ही इसके अन्दर एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंटस को लेकर भी कयास लगने शुरू हो जाते है. ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला. नेहा शर्मा, अली गोनी, कैरी मिनाटी के नाम भी सामने आए थे. लेकिन इन सभी ने बिग बॉस में एंट्री की खबर को गलत बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

