Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान पंचायत चुनाव में बजा बीजेपी का डंका, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका
राजस्थान में ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता हासिल हुई है. जबकि कांग्रेस को झटका लगा है. राज्य के ज़िला परिषद के चुनाव में 636 सीटों में से 353 सीटें बीजेपी ने जीतीं है. वहीं, पंचायत समिति की 4,371 सीटों में से 1,990 सीटें बीजेपी को मिलीं है.