बॉलीवुड

Radhe: सलमान खान की फिल्म राधे में रणदीप हुड्डा बनने जा रहे हैं खतरनाक विलेन, किरदार के बारे में जानकार हो जाएंगे हैरान

फिल्म में रणदीप का एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. ऐसे में रणदीप के इस रोल को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक फिल्म में रणदीप एक ड्रग माफिया का किरदार निभाने जा रहे हैं.

Radhe: सलमान खान की फिल्म राधे में रणदीप हुड्डा बनने जा रहे हैं खतरनाक विलेन, किरदार के बारे में जानकार हो जाएंगे हैरान
रणदीप हुड्डा और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे (Radhe) का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. पहले ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की शूटिंग भी ठप्प पड़ गई. लेकिन अब एक बार फिर जब चीजें नॉर्मल होने लगी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म भी अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी संग रणदीप हुड्डा भी नजर आने जा रहे हैं. फिल्म में रणदीप का एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. ऐसे में रणदीप के इस रोल को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक फिल्म में रणदीप एक ड्रग माफिया का किरदार निभाने जा रहे हैं.

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक रणदीप हुड्डा गोवा के एक ड्रग माफिया के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जो पूरी तरह सनकी होगा. ऐसा माफिया जिसका कोई एथिक्स नहीं होगा. ऐसा किरदार रणदीप ने पहले कभी नहीं निभाया है. ये दूसरे विलेन से भी बेहद अलग होने जा रहा है. यह भी पढ़े:  Salman Khan Shirtless Photo: सलमान खान ने शर्टलेस होकर शेयर की दमदार फोटो, फिट बॉडी देखकर दीवाने हुए फैंस

खबर के मुताबिक फिल्म में रणदीप हुड्डा और सलमान खान के बीच एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं. जिसमें सबसे खास है स्मोक फाईट जिसे कोरियन स्टंट टीम की मौजूदगी में फिल्माया गया है. इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).