Salman Khan Shirtless Photo: सलमान खान ने शर्टलेस होकर शेयर की दमदार फोटो, फिट बॉडी देखकर दीवाने हुए फैंस
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फैंस को एंटरटेन का करने का कोई अवसर नहीं गंवाते हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले सलमान ने आज इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल होती नजर आ रही है.
Salman Khan Shirtless Photo: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फैंस को एंटरटेन का करने का कोई अवसर नहीं गंवाते हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले सलमान ने आज इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल (Viral) होती नजर आ रही है. इस फोटो में वो शर्टलेस अंदाज में अपनी फिटनेस दिखाते नजर आ रहे हैं.
सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पर शेयर की है जिसमें वो शर्टलेस होकर पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
सलमान अपनी फिल्मों में अपने शर्टलेस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. अक्सर दर्शकों को उनकी फिल्मों में उस पल का इंतजार होता है जब वो अपनी शर्ट उतारकर अपनी फिटनेस फ्लौंट करते दिखेंगे. अब सलमान सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं.
बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही दिशा पटानी के साथ अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म ईद, 2021 पर रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

