Husnn Hai Suhaana 'Coolie No.1' Song: सारा अली खान ने हॉट अंदाज में वरुण धवन के साथ किया धमाकेदार डांस, म्यूजिक Video हुआ रिलीज
वरुण धवन और सारा अली खान अपनी फिल्म 'कूली नंबर. 1' के जोरों शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी बीच अब इस फिल्म का गाना 'हुस्न है सुहाना' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने में वरुण और सारा के बीच की गजब की रोमांटिक केमिस्ट्री को पेश किया गया है.
Husnn Hai Suhaana 'Coolie No.1' Song: वरुण धवन और सारा अली खान अपनी फिल्म 'कूली नंबर. 1' के जोरों शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी बीच अब इस फिल्म का गाना 'हुस्न है सुहाना' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने में वरुण और सारा के बीच की गजब की रोमांटिक केमिस्ट्री को पेश किया गया है. इस गाने को वरुण और सारा ने बेहद ही हॉट और रोमांटिक अंदाज में रीक्रिएट किया है.
सारा ने अपने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे कुछ करना है अनाउंस. तो तैयार हो जाइए कुछ मस्ती, डांस और बाउंस के लिए क्योंकि मैं हर पल उत्साहित हूं. देखें हमारी गाना, समय पर आए और एन्जॉय करें. हुस्न है सुहाना अब रिलीज हो चूका है."
View this post on Instagram
गाने की शुरुआत में सारा शाइनिंग गोल्डन ड्रेस में ब्लॉन्ड हेयर में बेहद ही सेक्सी अंदाज में डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं. वरुण भी यहां गले में सोने की चैन पहने अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. गाने में रोमांस, ड्रामा और इंटिमेट सीन्स भी देखने को मिलता है.
देखें इस गाने का वीडियो:
इस गाने को असल में गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था और अब इस 2020 में रिलीज होने जा रही 'कूली नंबर. 1' में इसे पुनः शामिल किया गया है. बात करें फिल्म फिल्म 'कूली नंबर. 1' की तो इसमें परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और मनोज जोशी ने भी काम किया है.ये फिल्म 25 दिसंबर, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

