बॉलीवुड

Sanjana Sanghi के एड में मौजूद इस घरेलू हिंसा को देख घबराई पूजा बेदी, किया ऐसा कमेंट

लायंसगेट प्ले के एड में संजना अपने दोस्त को 8 थप्पड़ लगाती हैं जिसके बाद वो उसे रुकने को कहता है. जिसके बाद वो फैसला करती हैं लिस्ट में मौजूद 8वीं फिल्म को देखेंगे. मजाकिया तौर पर दिखाए गए इस एड को लेकर लोग नाराजगी जारी कर रहे हैं.

Sanjana Sanghi के एड में मौजूद इस घरेलू हिंसा को देख घबराई पूजा बेदी, किया ऐसा कमेंट
संजना संघी के एड पर भड़की पूजा बेदी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi ) इस समय विवादों में चल रही है. जिसकी वजह है उनका नया एड. जिसमें पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है. अपने इसी एड के चलते संजना अब लोगों के निशाने पर हैं. दरअसल लायंसगेट प्ले के एड में संजना अपने दोस्त को 8 थप्पड़ लगाती हैं जिसके बाद वो उसे रुकने को कहता है. जिसके बाद वो फैसला करती हैं लिस्ट में मौजूद 8वीं फिल्म को देखेंगे. मजाकिया तौर पर दिखाए गए इस एड को लेकर लोग नाराजगी जारी कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने भी ट्विटर पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ये बेहद ही डरावना है, देखिए इस एड को. पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा मंजूर नहीं है, क्या होता अगर पुरुष किसी महिला को इस एड में मार रहा होता?

जिसके बाद ट्विटर पर तमाम लोग इस एड को घटिया बताने में जुट गए हैं. इसके खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं.

आपको बता दे कि संजना संघी ने इसी साल फिल्म दिल बेचारा से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोसिट नजर आई थी. इस फिल्म के दौरान सुशांत मामले को लेकर संजना काफी चर्चा में रही थी. जबकि आने वाले समय में वो आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम में दिखाई देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).