COVID-19: क्वारंटाइन में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता देखकर समय बिता रही है कृति सेनन, शेयर की फोटो
कृति ने अपने इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शिव और सायरा सालों बाद. इसके साथ ही कृति ने टीवी पर फिल्म राब्ता के एक सीन का फोटो शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इस बात की जानकारी दी. कृति ने ट्वीट करके बताया कि मेरा कोविड-19 (COVID-19) का टेस्ट पॉजिटिव आया है. चिंता की बात नहीं है क्योंकि मैंने खुद को डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. जैसे ही इस बात की जानकरी कृति के फैंस और दोस्तों को लगी तमाम लोग उन्हें बधाई देने में जुट गए. कृति के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर टाइगर श्रॉफ, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिज, प्रीती जिंटा समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की. लेकिन क्या आपको पता है कि कृति अपना ये वक़्त कैसे बिता रही हैं? इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है. कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में राब्ता फिल्म देखते हुए फोटो शेयर की है.
कृति ने अपने इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शिव और सायरा सालों बाद. इसके साथ ही कृति ने टीवी पर फिल्म राब्ता के एक सीन का फोटो शेयर किया है. आप भी देखिए ये फोटो.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आने वाले समय में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिज और अरशद वारसी के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी. ये फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

