Earthquake In Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की शाम भूकंप के तेज झटके लगे. इसके कारण वहां हलचल मच गए और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप के झटके आज रात 8 बजकर 10 मिनट पर सुबनसिरी इलाके महसूस किए गए हैं. वहीं, भूंकप की तीव्रता 3.1 रही. राहत की बात यह है कि अभी तक इन भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है. इससे पहले भूंकप का केंद्र साउथ वेस्ट चांगलांग (Changlang) में पिछले महीने महसूस किया गया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.4 थी.