देश

Earthquake In Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता

नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की शाम भूकंप के तेज झटके लगे. इसके कारण वहां हलचल मच गए और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप के झटके आज रात 8 बजकर 10 मिनट पर सुबनसिरी इलाके महसूस किए गए हैं. वहीं, भूंकप की तीव्रता 3.1 रही. राहत की बात यह है कि अभी तक इन भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है. इससे पहले भूंकप का केंद्र साउथ वेस्ट चांगलांग (Changlang) में पिछले महीने महसूस किया गया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.4 थी.

Earthquake In Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
भूकंप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली:- नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की शाम भूकंप के तेज झटके लगे. इसके कारण वहां हलचल मच गए और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप के झटके आज रात 8 बजकर 10 मिनट पर सुबनसिरी इलाके महसूस किए गए हैं. वहीं, भूंकप की तीव्रता 3.1 रही. राहत की बात यह है कि अभी तक इन भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है. इससे पहले भूंकप का केंद्र साउथ वेस्ट चांगलांग (Changlang) में पिछले महीने महसूस किया गया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.4 थी.

जबकि अक्टूबर महीने में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान उस वक्त भी नहीं हुआ था. नेशनल सेंटर फॉर साइस्मॉलजी के आंकड़ों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके पूर्वी मणिपुर के कामजोंग जिले में तड़के 3.12 बजे अनुभव किए गए थे, इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

ANI का ट्वीट:- 

रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का एक और भूकंप, पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सुबह 8.21 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. वहीं मणिपुर में आया भूकंप 48 घंटे में दूसरा भूकंप था. पूर्वी मणिपुर के उखरूल जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले केरल में दिसंबर महीने में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. (आईएएनएस इनपुट)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).