बॉलीवुड

Bollywood Drugs Case: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व CEO क्षितिज रवि प्रसाद को स्पेशल NDPS कोर्ट से मिली जमानत

ड्रग्स केस में गिरफ्तार धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आज जमानत दे दी है. ड्रग्स केस में उन्हें तकरीबन 2 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 26 नवंबर को एनडीपीएस अदालत ने रिहा कर दिया था. इ

Bollywood Drugs Case: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व CEO क्षितिज रवि प्रसाद को स्पेशल NDPS कोर्ट से मिली जमानत
क्षितिज रवि प्रसाद (Photo Credits: Instagram)

Bollywood Drugs Case: ड्रग्स केस में गिरफ्तार धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद (Kshitij Ravi Prasad) को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आज जमानत दे दी है. ड्रग्स केस में उन्हें तकरीबन 2 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 26 नवंबर को एनडीपीएस अदालत ने रिहा कर दिया था. इसी के बाद आज खबर आई है कि उन्हें स्पेशल एनडीपीएस अदालत ने जमानत दे दी है.

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम जोरों शोरों से छानबीन में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में एक्टर अर्जुन रामपाल को दोबारा समन भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है. इसी के साथ एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी घंटों तक पूछताछ की जा चुकी है.

बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदलत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बाद में इन्हें जमानत पर रिहा किया गया.

इनके अलावा रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले में जेल भेजा गया था जिसके बाद ये जमानत पर रिहा हुए. इन सभी लोगों के अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी एनसीबी की टीम ने मुंबई में पूछताछ की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).