बॉलीवुड

Kareena Kapoor Baby Bump Photos: प्रेगनेंसी में भी बरकार है करीना कपूर की खूबसूरती का जलवा, बेबी बंप में सामने आई ये शानदार फोटोज

बॉलीवुड की बेबो कही जानेवाली एक्ट्रेस करीना कपूर 8 महीने की गर्भवती हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. करीना और उनके पति सैफ अली खान ने कुछ ही महीनों पहले आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया था कि वो दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं और उनके घर एक बार फिर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं.

Kareena Kapoor Baby Bump Photos: प्रेगनेंसी में भी बरकार है करीना कपूर की खूबसूरती का जलवा, बेबी बंप में सामने आई ये शानदार फोटोज
करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

Kareena Kapoor Baby Bump Photos: बॉलीवुड की बेबो कही जानेवाली एक्ट्रेस करीना कपूर 8 महीने की गर्भवती हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. करीना और उनके पति सैफ अली खान ने कुछ ही महीनों पहले आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया था कि वो दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं और उनके घर एक बार फिर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. सोशल मीडिया पर अब करीना की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिसमें बेबी बंप में वो काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.

करीना अपने एक शूट के लिए मुंबई के बाल गंधर्व रंग मंदिर में मीडिया द्वारा स्पॉट की गई हैं. वो यहां डार्क ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आईं. उनके चेहरे पर उनकी प्रेगनेंसी का ग्लो भी साफ देखा जा सकता है.

करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Celebs Announced Pregnancy in 2020: अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक, इन सेलिब्रिटीज ने की अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा

करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

करीना अपने इस ड्रेस में यहां बेहद सुंदर लग रहीं थी. गर्भावस्था के 8वें महीने में करीना जिस तरह से खुद को मेंटेन की हुई हैं वो सभी के लिए देखने लायक है. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज खूब वायरल हो रही है और इसकी काफी चर्चा भी की जा रही है.

करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

तैमूर के जन्म से पहले भी प्रेगनेंसी के दौरान इसी तरह से करीना अपने काम में जुटी हुईं थी और अपने वर्क कमिटमेंट्स को उन्होंने पूरा किया था. हाल ही में वो आमिर खान के साथ अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ भी पहुंची थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).