Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने घर में ली दोबारा एंट्री तो लेडीलव दिशा परमार ने कहा- हीरो आ गया
घर में राहुल वैद्य का सभी ने दिल खोलकर स्वागत किया है. तो वहीं राहुल भी सभी पुरानी बातों को भूलकर सबसे दिल खोलकर मिलते दिखाई दिए.
बिग बॉस में कल एक बार फिर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की एंट्री हो गई है. अचानक से शो बाहर निकलने का फैसला लेने वाले राहुल वैद्य ने जब दोबारा घर में आने की सोची तो उन्हें सलमान खान (Salman Khan) संग कई लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा था. लेकिन कल रात शो में राहुल वैद्य ने घर में एंट्री ले ली है. उनकी इस एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर तमाम फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच राहुल को सबसे खास बधाई दी है उनकी लेडी लव दिशा परमार (Disha Parmar) ने.
राहुल की घर में दोबारा एंट्री देखने के बाद दिशा परमार ने ट्विटर पर लिखा हीरो आ गया. जबकि वहीं फैन के लिए राहुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा किंग RKV आ चुके हैं. आप भी देखिए दिशा का ये ट्वीट.
Hero aa gaya! 🤩🤪
— Disha Parmar (@disha11parmar) December 15, 2020
राहुल के घर में आने पर कई टीवी सितारों ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है. जिसमें शेफाली बग्गा, काम्या पंजाबी भी एक हैं.
वेल घर में राहुल वैद्य का सभी ने दिल खोलकर स्वागत किया है. तो वहीं राहुल भी सभी पुरानी बातों को भूलकर सबसे दिल खोलकर मिलते दिखाई दिए. दरअसल शो में राहुल की जबरदस्त फॉलोविंग रही है यही कारण है कि टीआरपी के लिए तरस रहे मेकर्स ने राहुल की शो में दोबारा एंट्री कराई है. अब राहुल के वापस आने के बाद शो को कितना फायदा पहुंचता है वो देखना जरूरी होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

