बॉलीवुड

Ganesh Acharya Body Transformation: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 98 किलो वजन घटाकर दिखने लगे हैं इतने फिट, देखें Photos

मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अपने फिटनेस और अपनी शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. हमने अब तक राम कपूर और अदनान सामी की वेट लॉस जर्नी के बारे में पढ़ा होगा और अब गणेश आचार्या अपनी फिटनेस से लोगों को इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं.

Ganesh Acharya Body Transformation: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 98 किलो वजन घटाकर दिखने लगे हैं इतने फिट, देखें Photos
गणेश आचार्या (Photo Credits: Instagram)

Ganesh Acharya Body Transformation: मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अपने फिटनेस और अपनी शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. हमने अब तक राम कपूर और अदनान सामी की वेट लॉस जर्नी के बारे में पढ़ा होगा और अब गणेश आचार्य अपनी फिटनेस से लोगों को इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं. गणेश ने पहले बताया था कि उन्होंने करीब 200 किलो वजन घटाया है और अब कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' शो पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 98 किलो वजन घटाया है.

सोनी टीवी ने हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें गणेश इस बात का खुलासा करते नजर आ रहे हैं. गणेश आचार्य ने बताया कि उनके ट्रेनर अजय नायडू की मदद से उन्होंने अपने इस लक्ष्य को पूरा किया.

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta Body Transformation: बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट से बवाल मचाने वाली तनुश्री दत्ता का ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान, देखें Photo

गणेश ने बताया कि वो 'हाउसफुल 3' में एक गाने के लिए शूट कर रहे थे जब उन्हें एहसास हुआ कि उनका वजन काफी बढ़ चूका है और उन्हें इसे कम करने की जरुरत है. गणेश ने बताया कि अपने डेढ़ साल के समय में उन्होंने 80 किलो से भी ज्यादा वजन घटाया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ganesh Acharya (@ganeshacharyaa)

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़ते हुए वजन को करना चाहते हैं कंट्रोल तो अपनी शॉपिंग लिस्ट से फौरन हटा दीजिए ये चीजें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ganesh Acharya (@ganeshacharyaa)

सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज मौजूद है जिसमें वो जिम करते और अपना पसीना बहाते नजर आए. गणेश ने बताया कि अब डांस करते समय उन्हें काफी ऊर्जा महसूस होती है और इसी के साथ पहले वो 7XL साइज के कपड़े पहनते थे जो अब लार्ज साइज पर आ गए हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).