Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुटे नरेंद्र सिंह तोमर, कहा-1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया
मोदी सरकार के नए कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. किसानों और केंद्र के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का कोई हल न निकलना बेहद ही चिंताजनक है. जहां एक तरफ मामले का समाधान नहीं निकला है तो दूसरी तरफ किसानों और मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी नहीं थमी है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुट गई है.