Mission Manju: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मंजू से साउथ की नामी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना करेंगी डेब्यू
फिल्म के पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार लुक देखते ही बन रहा है. हाथो में गन लेकर सिद्धार्थ मानो किसी जंग के मैदान से चले आ रहे हो. फिल्म के पोस्टर में उनका स्टाइल भी देखते बन रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने हाल ही में अपनी नई फिल्म मिशन मंजू (Mission Majnu) का ऐलान किया था. इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rasmika Mandanna) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वो फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोसिट नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म को शांतनु बागची डायरेक्ट करने जा रहे हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहें हैं. फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी. फिल्म की कहने साल 1970 के दौरान भारत और पाकिस्तान के संबंध पर आधारति होगी.
ऐसे में अब इस फिल्म के साथ साउथ की बड़ी रश्मिका मंदाना भी जुड़ गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते ये बताया कि दोस्तों आप सभी के लिए शानदार खबर है. मैं इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं. ये एक सच्ची घटना पर आधारित इवेंट हैं. ये रॉ का पाकिस्तान में सबसे खतरनाक मिशन था.
Well guys, here’s news for you! I’m super glad and excited to be a part of this! Here’s to a new journey!♥️
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) December 23, 2020
फिल्म के पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार लुक देखते ही बन रहा है. हाथो में गन लेकर सिद्धार्थ मानो किसी जंग के मैदान से चले आ रहे हो. फिल्म के पोस्टर में उनका स्टाइल भी देखते बन रहा है. 70 के दशक के हिसाब से सिद्धार्थ का लुक भी उसे जस्टिफाई कर रहा है. हालांकि फिल्म रश्मिका मंदना के रोल के बारे जानकारी सामने नहीं आ पाई है. जिसे जानने के लिए बेशक हर कोई बेचैन रहेगा. इस फिल्म की कहानी परवेज शेख और असीम अरोड़ा ने लिखी है
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

