बॉलीवुड

Varun Dhawan ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सगाई की खबर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नहीं हुई कोई सेरेमनी

ये पूरी खबर तब उठी जब वरुण अपनी फिल्म कूली नंबर 1 को प्रमोट करने के लिए करीना कपूर खान के शो व्हाट वीमेन वांट में पहुंचे थे. इस शो में करीना ने नताशा को उनकी मंगेतर कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद से ही दोनों की सगाई की खबरें उड़नी शुरू हो गई.

Varun Dhawan ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सगाई की खबर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नहीं हुई कोई सेरेमनी
वरुण धवन और नताशा दलाल (Image Credit: Facebook)

हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) के बीच सगाई की खबरें आई थी. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि वरुण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा संग सगाई कर ली है. लेकिन अब इस मामले पर वरुण धवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने साफ किया कि उन्होंने और नताशा ने अभी तक कोई सगाई नहीं की है और कोई भी फंक्शन नहीं हुआ है. दरअसल ये पूरी खबर तब उठी जब वरुण अपनी फिल्म कूली नंबर 1 को प्रमोट करने के लिए करीना कपूर खान के शो व्हाट वीमेन वांट में पहुंचे थे. इस शो में करीना ने नताशा को उनकी मंगेतर कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद से ही दोनों की सगाई की खबरें उड़नी शुरू हो गई.

ऐसे में वरुण धवन ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बात करते हुए कहा कि सच कहूं तो कुछ नहीं हुआ है. कोई सेरेमनी भी नहीं हुई है. जब आप किसी इंसान के साथ इतने लंबे समय तक साथ रहते हैं. तो अपने आप उसके साथ कमिटमेंट में होते हैं. मैं एक ऐसे ही रिश्ते में हूं. इसका मतलब मैं सिर्फ उसके साथ ही हूं.

आपको बता दे कि करीना संग अपने इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था कि जब उन्होंने नताशा दलाल को बास्केटबाल खेलते हुए देखा था. तभी से वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे. हालांकि नताशा ने उन्हें 3-4 बार ना कह दिया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगे रहें.

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कूली नंबर 1 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. दर्शक इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).