Bigg Boss 14: विकास गुप्ता संग फिर भिड़ी अर्शी खान, बहते आंसू बदल देंगे दोनों के बीच की बॉन्डिंग
एली गोनी (Aly Goni) और राहुल वैद्य टास्क के दौरान अर्शी को विकास के खिलाफ भड़काते हैं. जिससे अर्शी विकास का पर्सनल सामान चुराकर उन्हें नॉमिनेट करने के लिए तैयार हो जाती हैं. लेकिन अर्शी की इस कोशिश में विकास उनके सामने खड़े हो जाते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) में चल रहे नए कैप्टन के टास्क में एक बार फिर अर्शी खान (Arshi Khan) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के बीच बहस होती दिखाई दी. दरअसल एली गोनी (Aly Goni) और राहुल वैद्य टास्क के दौरान अर्शी को विकास के खिलाफ भड़काते हैं. जिससे अर्शी विकास का पर्सनल सामान चुराकर उन्हें नॉमिनेट करने के लिए तैयार हो जाती हैं. लेकिन अर्शी की इस कोशिश में विकास उनके सामने खड़े हो जाते हैं. विकास अर्शी को उनके नाम का बैग ले जाने से रोकते हैं. जिसके बाद दोनों के बीच के बार फिर पुरानी बातों को लेकर बहस होती दिखाई देती हैं.
दोनों की इस बहस में विकास अर्शी को कुछ ऐसी बातें कहते हैं जिससे वो रो पड़ती हैं. जबकि वहीं राहुल वैद्य और एली गोनी अर्शी को अपना मूड ना बदलने की सलाह देते हैं. जिसके बाद अर्शी दोनों पर भड़काने का आरोप लगाती हैं. अर्शी कहती है कि सब लोग उन्हें मिलकर विकास के खिलाफ भड़काते हैं.
View this post on Instagram
इसके बाद अर्शी जब पैराशूट में जाती हैं तो वो विकास और राहुल को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं. जिसके बाद घर वाले अर्शी को राहुल और विकास में से सही को चुनने को कहते हैं. जबकि वहीं राहुल अर्शी को अपनी जबान पर टिके रहने को कहते हैं.
आपको बता दे कि इस सीजन में अर्शी और विकास के बीच जमकर लड़ाई हुई है. अर्शी ने विकास पर ऐसे जुबानी हमले किये जिससे नाराज होकर विकास ने पूल में धक्का दे दिया था. जिसके बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

