देश

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुटे नरेंद्र सिंह तोमर, कहा-1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया

मोदी सरकार के नए कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. किसानों और केंद्र के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का कोई हल न निकलना बेहद ही चिंताजनक है. जहां एक तरफ मामले का समाधान नहीं निकला है तो दूसरी तरफ किसानों और मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी नहीं थमी है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुट गई है.

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुटे नरेंद्र सिंह तोमर, कहा-1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 23 दिसंबर. मोदी सरकार के नए कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest)  फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. आज किसान दिवस (Kisan Diwas 2020) है और किसानों ने आंदोलन तेज करने की बात कही है. वहीं किसानों और केंद्र के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का कोई हल न निकलना बेहद ही चिंताजनक है. जहां एक तरफ मामले का समाधान नहीं निकला है तो दूसरी तरफ किसानों और मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी नहीं थमी है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुट गई है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Uninon Minister Narendra Singh Tomar) ने कहा कि 1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि KCC का विषय वाजपेयी जी के समय में आया था और उस समय किसान क्रेडिट कार्ड शुरू हुआ था, अभी तक 6 लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रवाह कृषि क्षेत्र में होता था, मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 15 लाख करोड़ रुपये किया. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: सचिन पायलट का मोदी सरकार पर हमला, कहा-केंद्र किसान विरोधी रवैया त्यागकर कानून वापस ले और अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें

ANI का ट्वीट-

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि मैं बैंकों को धन्यवाद देना चाहता हूं उन्होंने कोविड के दौरान मोदी जी के अभियान को गंभीरता से लिया और 1 करोड़ से ज्यादा नए किसानों को KCC के अंतर्गत लेकर आने का काम किया.

तोमर ने आगे कहा कि कृषि सुधार की दृष्टि से MSP को परिभाषित करने की दृष्टि से कई बातें हम सभी के मन में हैं, किसान नेताओं और किसानों के मन में भी हैं. कुछ सुधार हुए हैं और बहुत से सुधार आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में किए जाने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).