Mahavir Jayanti 2021: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने देशवासियों को महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू ने आज देशवासियों को महावीर जंयती की शुभकामनाएं दी हैं. उपराष्ट्रपति का संदेश- मैं 'महावीर जयंती' के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. भगवान महावीर ने अहिंसा, करूणा और नि:स्वार्थ भाव की अपनी शिक्षाओं के माध्यम से सद्भाव और मानवता की प्रगति का प्रबुद्ध मार्ग प्रशस्त किया.