Sugandha Mishra ने Sanket Bhosale के नाम की लगाई मेहंदी, शादी की रस्में हुईं शुरू (Video)
सुगंधा और संकेत पंजाब में शादी करने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. सुगंध ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अपनी शादी पर हमेशा से ही लाल रंग का लहंगा पहनना चाहती थी.
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और डॉक्टर संकेत भोसले (Sanket Bhosale) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों के शादी की रस्में शुरू हो गई है. शनिवार शाम को दोनों के मेहंदी की सेरेमनी का फंक्शन हुआ है. जिसकी झलक संकेत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें वो और सुगंधा आपस में बातें करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो कॉल में सुगंध अपनी मेहंदी दिखाती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं सुगंधा के बाद संकेत भी अपनी मेहंदी दिखा रहे हैं. जबकि दोनों एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने करने के साथ संकेत ने लिखा- मेहंदी लगा कर रखना सुगंधा मिश्रा
संकेत का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस इस पर जमकर लुटाते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं सुगंधा मिश्रा ने भी इंस्टा पर अपने लुक को शेयर किया है. उन्होंने ग्रीन और गोल्ड लहंगा पहन रखा है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि सुगंधा और संकेत पंजाब में शादी करने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. सुगंध ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अपनी शादी पर हमेशा से ही लाल रंग का लहंगा पहनना चाहती थी.
आपको बता दे कि सुगंधा मिश्रा शानदार कॉमेडियन के साथ कमाल की सिंगर भी हैं. उन्होंने अपनी शादी के लिए गाना भी बनाया है. हालांकि लॉकडाउन के चलते कई प्लानिंग फ्लॉप हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

