Arjun Tendulkar की इस हरकत के चलते Amitabh Bachchan के सामने शर्मिंदा हो गए थे Sachin Tendulkar, जानें पूरा किस्सा
देश के जानेमाने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन हैं. मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर आज 48 वर्ष क हो गए हैं और अपनी फैमिली के साथ मिलकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करेंगे.
देश के जानेमाने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का आज जन्मदिन हैं. मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर आज 48 वर्ष क हो गए हैं और अपनी फैमिली के साथ मिलकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करेंगे. क्रिकेट के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले सचिन ने हाल ही में कोविड-19 को मात दी और स्वस्थ हुए. आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जो बेहद कम लोग ही जानते हैं.
सचिन एक दफा अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की हरकत के चलते बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने शर्मिंदा हो गए थे. मिड-डे को दिए अपने इंटरव्यू में सचिन ने बताया था कि वो बिग बी के साथ एक एड के लिए शूट रहे थे और उस दौरान उनका बेटा अर्जुन उनकी गोदी में बैठा हुआ था. अर्जुन मजे से बैठकर संतरा खा रहे हैं जिसके बाद वो अचानक उनकी गोदी से उठे और बिग बी के कुर्ते में अपना हाथ पोछ लिया.
View this post on Instagram
अर्जुन की इस हरकत को देखकर सचिन भी असमंजस में पड़ गए और इसके लिए बिग बी के सामने शर्मिंदा भी महसूस करने लगे. अर्जुन के बचपन के इस किस्से को सचिन कभी नहीं भूलते. अर्जुन अब 21 साल के हैं और अपने पिता की तरह ही क्रिकेट के मैदान में मेहनत करते नजर आ रहे हैं.
आईपीएल 2021 में अर्जुन मुंबई इंडियन्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं. क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर की शुरुआत को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली थी. अर्जुन को क्रिकेट करियर में ब्रेक मिलने के बाद लोगों ने उन्हें भी भाई-बतिजवाद का प्रोडक्ट बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

