कोरोना से मचे हाहाकार के बीच बोले तेजस्वी यादव- NDA के नेता दलगत भावना से ऊपर उठकर Bihar के हक की आवाज उठाएं
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कोरोना के दौर में केंद्र सरकार से बिहार को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर बिहार के वाजिब हक के लिए आवाज उठाने की अपील की है.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को कोरोना के दौर में केंद्र सरकार से बिहार (Bihar) को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर बिहार के वाजिब हक के लिए आवाज उठाने की अपील की है. तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बिहार को अपेक्षित सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, "बिहार को केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, उल्टे ऑक्सीजन (Oxygen), वैक्सीन आवंटन में भी भेदभाव किया जा रहा है. घनी आबादी, उच्च संक्रमण दर, आधारभूत स्वास्थ्य संरचना की कमी के लिहाज से बिहार को जो कोटा निर्धारित होना चाहिए उसमें भारी कटौती की गई है." यह भी पढ़ें- Bihar: कोरोना की घातक लहर के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से सवाल, पूछा- बिहार की स्वास्थ्य सेवा ICU में भर्ती क्यों है?.
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर बिहार के साथ सौतेला बर्ताव क्यों किया जा रहा है? तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मैं राजग नेताओं से आग्रह करता हूं कि निडर होकर, दलगत भावना से ऊपर उठकर इस महामारी में बिहार को वाजिब हक के लिए आवाज उठाएं. हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है की दवा व इलाज के अभाव में किसी की भी जान ना जाए. बिहार से क्षेत्रफल, आबादी में 5-6 गुने छोटे प्रदेशों का आवंटन अधिक क्यों?"
तेजस्वी यादव का ट्वीट-
मैं NDA नेताओं से आग्रह करता हूँ कि निड़र होकर दलगत भावना से ऊपर उठ इस महामारी में बिहार को वाजिब हक़ के लिए आवाज़ उठाए। हम सबों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है की दवा व ईलाज के अभाव में किसी की भी जान ना जाए।
बिहार से क्षेत्रफल/आबादी में 5-6 गुणे छोटे प्रदेशों का आवंटन अधिक क्यों?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 24, 2021
उल्लेखनीय है कि बिहार में अब कोरोना से संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. राज्य में शनिवार को 12,359 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. इस बीच, पिछले 24 घंटे में राज्य में 77 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. शुक्रवार की तुलना में शनिवार को नए मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है. इससे पहले शुक्रवार को 12,672 नए संक्रमित मिले थे. बिहार में कोरोना के 81,960 एक्टिव मामले हैं.
आईएएनएस इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

