PPE किट्स पहनकर सब्जी खरीदने पहुंची राखी सावंत, लोगों से की अपील (Video)
राखी सावंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कृपया सुरक्षित रहें और पीपीई किट पहनें. उसके बाद जहां जाना चाहे वहां जाए.
कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या ने सभी को परेशान कर रखा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में हर कोई लोगों से संभलकर रहने की अपील कर रहा है. इस बीच बिग बॉस (Bigg Boss) फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) पीपीई किट (PPE Kits) पहनकर सब्जी खरीदने निकली. हमेशा लोगों को हैरान करने वाली राखी इस बार फिर फैंस को सोचने पर मजबूर करती दिखाई दी.
राखी सावंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कृपया सुरक्षित रहें और पीपीई किट पहनें. उसके बाद जहां जाना चाहे वहां जाए. राखी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं रखुल वैद्य और देवोलिना भी राखी का ये रूप देखने के बाद खुद कमेंट्स करने नहीं रोक सके.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में बतौर चैलेंजर एंट्री की थी. जिसके बाद वो अपने मजेदार गेम के चलते टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही थी. जबकि आने वाले समय में वो तवायफ बाजार ए हुस्न में नजर आयेंगी. इस वेब सीरीज का निर्देशन मारुख मिर्जा ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

