Delhi Unlock: कल से खुल जाएंगे बैंक्वेट हॉल और फिटनेस सेंटर, जानिए क्या खुलेगा- क्या रहेगा बंद
दिल्ली में अब बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटल में विवाह कार्यक्रम करने अनुमति होगी. प्रतिबंधों में दी गई ढील सोमवार सुबह पांच बजे से लागू होगी. सिनेमा, थिएटर, स्पा, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.