Bigg Boss 15 का हिस्सा नहीं बनेगी अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
अंकिता ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि मेरी नजर में ये बात सामने आई है कि कुछ मीडिया के लिए कयास लगा रहे हैं कि मैं बिग बॉस में इस साल भाग लेने जा रही हूं. मैं साफ कर दूं कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है.
पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) का हिस्सा बनने जा रही हैं. जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे की अगर ऐसा होता है तो सुशांत को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं. जिसके बाद से ही सुशांत के फैंस अंकिता को लेकर निशाना साधने लगे. दरअसल सलमान खान ये शो बेहद ही विवादित है जिसके लिए मेकर्स हमेशा ही ऐसे चेहरे चुनते है जो किसी ना किसी करण विवाद में रहे हो. ऐसे में अंकिता का नाम सामने के बाद फैंस नाराज हो गए. क्योंकि दावा किया जा रहा था कि इसके लिए अंकिता को अच्छी खासी रकम ऑफर की जा रही थी.
ऐसे में अब अंकिता ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसे एक अफवाह बताया है. अंकिता ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि मेरी नजर में ये बात सामने आई है कि कुछ मीडिया के लिए कयास लगा रहे हैं कि मैं बिग बॉस में इस साल भाग लेने जा रही हूं. मैं साफ कर दूं कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. ये सभी अफवाह पूरी तरह से निराधार है. लोगों ने अपनी नफरत भेजने में जल्दी कर दी. जबकि मैं इसका हिस्सा भी नहीं हूं.
— Ankita lokhande (@anky1912) June 27, 2021
वैसे कहा जा रहा है कि इस बार के बिग बॉस के मेकर्स ने लिए दिशा वकानी, दिशा परमार, सुरभि चंदना, कृष्णा अभिषेक, नेहा मर्दा और जेनिफर विंगेट को अप्रोच किया है. इसके अलावा शो में अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, निकेतन धीर और अभिजीत सावंत जैसे नाम भी दिखाई दे सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

