क्रिकेट

SA vs WI T20 Series 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की टीम में हुई वापसी

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को टीम में शामिल किया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज के चयन पैनल ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की. पहले दो मैचों के लिए कीरोन पोलार्ड कप्तान और निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाए गए हैं.

SA vs WI T20 Series 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की टीम में हुई वापसी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

ग्रेनेडा, 26 जून: वेस्टइंडीज (West Indies) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टी20 सीरीज (T20 Series) के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को टीम में शामिल किया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के चयन पैनल ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की. पहले दो मैचों के लिए कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) कप्तान और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को उपकप्तान बनाए गए हैं.

रसेल दो बार की टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं जिसने 2012 और 2016 में खिताब जीता था. रसेल ने विंडीज के लिए 49 टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने आखिरी बार इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था. विंडीज को पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक मंडल में शामिल किया गया

टीम इस प्रकार है:

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, फिडेल एडवर्ड्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जैसन होल्डर, एविन लुइस, ओबेड मैकॉय, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस और केविन सिनक्लेयकर.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).