Himachal Pradesh: रह रहकर कहर बरपा रही प्रकृति, शिमला में भूस्खलन से दबी कार तो लाहौल में बादल फटने से 1 की मौत 10 लापता
हिमाचल प्रदेश में प्रकृति इन दिनों रह रह कर कहर बरपा रही है. शिमला में भूस्खलन हुआ. गनीमत रही की इस हादसे में जानमाल की कोई नुकसान नहीं हुआ. राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, शिमला के विकास नगर में अचानक भूस्खलन हो गया. वहीं लाहौल में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग लापता हैं.