बॉलीवुड

Akshay Kumar ने कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए, निर्माण काम हुआ शुरू

हाल ही में अक्षय कुमार कश्मीर में BSF से मिलने पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक स्कूल को बेहद ही खस्ता हालात में देखने के बाद उसकी मदद के लिए 1 करोड़ की धनराशि देने का ऐलान किया था.

Akshay Kumar ने कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए, निर्माण काम हुआ शुरू
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक्टिंग से तो सभी को काफी इम्प्रेस करते ही है. इसके साथ साथ अक्षय कुमार सोशल कॉज से भी काफी जुड़े रहते हैं. वो आए दिन लोगों की मदद करते रहते हैं. हाल ही में अक्षय कुमार कश्मीर (Kashmir) में BSF से मिलने पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक स्कूल को बेहद ही खस्ता हालात में देखने के बाद उसकी मदद के लिए 1 करोड़ की धनराशि देने का ऐलान किया था. ऐसे में अब उस स्कूल के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है जिसकी नींव रखी जा चुकी है. इस स्कूल का नाम अक्षय कुमार के पिता हरी ओम भाटिया के नाम पर रखा गया है.

BSF ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा गया है कि DG राकेश अस्थाना और पदम् श्री अक्षय कुमार ने नीरू में श्री हरी ओम भाटिया एजुकेशन ब्लाक की नींव रख दी है, इस दौरान कश्मीर में श्रीमती अनु अस्थाना मौजूद रहीं. जबकि इस फंक्शन को अक्षय को कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ज्वाइन किया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइप लाइन पर पड़ी हैं. जिसमें सूर्यवंशी, बेल बॉटम, बच्चन पांडे रिलीज के लिए तैयार हैं जबकि वहीं रक्षाबंधन, राम सेतु और पृथ्वीराज की शूटिंग चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).