Punjab Elections: सिद्धू बोले- एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया- सावधानी से करें वोट
सिद्धू ने कहा, एक तरफ माफिया है, दूसरी तरफ उस सिस्टम को बदलने की चाह रखने वाले, पंजाब को प्यार करने वाले हैं. हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए आज हमें सावधानी से मतदान करना है. लोग बड़ी संख्या में बदलाव लाने के लिए मतदान करेंगे.