Delhi: कोविड प्रतिबंधों पर दी जा सकती है और ढील, 25 फरवरी को होगी DDMA की बैठक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इस बीच दिल्ली सरकार राजधानी में शेष कोविड प्रतिबंधों को हटाने पर विचार किया जा रहा है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इस बीच दिल्ली सरकार राजधानी में शेष कोविड प्रतिबंधों को हटाने पर विचार किया जा रहा है. इस बाबत दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक 25 फरवरी को होगी जिसमें मामलों में गिरावट के बीच कोरोना वायरस प्रतिबंधों में छूट के बारे में चर्चा की जाएगी.
दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर डीडीएमए की बैठक बुलाने और शेष पाबंदियों को हटाने का अनुरोध किया है.
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की पिछली बैठक 4 फरवरी को हुई थी.
सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, "पिछली बैठक को 18 दिन हो चुके हैं. अगर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड मामलों और संक्रमण दर में कम हो रही है तो बाकी प्रतिबंध हटा दिए जाने चाहिए."
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सोमवार को केवल 360 नए कोविड मामले सामने आए और अस्पतालों में बिस्तर खाली पड़े हुए हैं. गोयल ने कहा, "दिल्ली की ताजा स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए. साथ ही, अन्य सभी प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए. डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल से अनुरोध है कि वह तुरंत एक बैठक बुलाएं."
बता दें कि दिल्ली में हर रोज मामलों की संख्या कम होती जा रही है. वहीं सकारात्मकता दर (Positivity Rate) भी नियंत्रण में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

