Fact Check: क्या वाकई Shah Rukh Khan ने बदल लिया है अपना लुक? जानें वायरल फोटो की सच्चाई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनके तमाम फैंस बेहद मिस कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को उनके लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है.
Shah Rukh Khan Viral Photo Fact Check: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनके तमाम फैंस बेहद मिस कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को उनके लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. बीते दिनों इंस्टाग्राम पर शाहरुख की एक फोटो तेजी से वायरल होने लगी जिसमें वह लंबे बाल और दाढ़ी रखे हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में शाहरुख की दाढ़ी और बाल भी सफेद नजर आ रही है. तस्वीर को शेयर करते हुए कई लोगों ने कहा कि यह शाहरुख का लेटेस्ट ओल्ड लुक है.
टेस्टली के पाठकों को बताना चाहेंगे कि दरअसल यह शाहरुख खान का लेटेस्ट लुक नहीं बल्कि सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए कराया गया उनके एक फोटोशूट की तस्वीर है जिसे एडिट करके इंटरनेट पर वायरल किया जा रहा है. फोटो में ब्लैक सूट पैंट पहने शाहरुख खान असल में क्लीन शेव लुक में थे.
वायरल फोटो
View this post on Instagram
उनकी इसी फोटो पर फैंसी ने दाढ़ी और मूंछें लगाकर उसे एक अलग लुक दे दिया तथा उसे शाहरुख की लेटेस्ट तस्वीर बता दी.
सच्चाई
View this post on Instagram
आपको बता दें कि शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म 'पठान' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे. हाल ही में स्वर-कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर वह उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

